श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि के सेवाकारों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि के सेवाकारों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो रहा है। इसके तहत राम मंदिर राष्ट्र मंदिर अभियान के तहत देशवासी स्वेच्छानुसार अनुदान राशि श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या को भेंट कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य और सर्व गुजराती समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी द्वारा भी अपने परिचितों से 1,01,000 (एक लाख एक हजार रुपये) रुपये की राशि का चेक एकत्रित की गई थी।

इस चेक को 30 जनवरी 2021 को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के अधिकारिक खाते में समर्पण के लिए प्रीतेश गांधी के निवास में पधारे घनश्याम साहू, जिला सहसंयोजक समर्पण निधि, हरिवंश साहू नगर संयोजक, योगेश गांधी नगर व्यवस्था प्रमुख, दिलीप सोनी, भूपेश शाह, ननकू महाराज, श्यामलाल नेताम पार्षद, गंगा सिन्हा का पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए समर्पण राशि भेंट की। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के बैंक खाते में राशि समर्पण करने के लिए चेक भेंट किया गया।

निवास में पधारे समर्पण निधि के सेवाकारों का पूरे उत्साह के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विदित हो कि प्रीतेश गांधी ने अयोध्या में निर्मित होने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण के तहत स्वयं प्रीतेश गांधी ने 1,11,111 रुपये (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ एक रुपये) की समर्पण राशि 14 जनवरी 2021 को भेंट की थी।