राज्यपाल ने पद्मश्री पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राज्यपाल ने पद्मश्री पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष पद्मश्री पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
         राज्यपाल ने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्री चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ के साहित्य-संस्कृति में लेखन के पुरोधा थे। वे आजीवन लेखन कार्य से जुड़े रहे। उनके निधन से प्रदेश को अविस्मरणीय क्षति पहुंची है। वे पत्रकारिता जगत में एक मार्गदर्शक के रूप सदैव याद रखे जाएंगे। राज्यपाल ने स्वर्गीय श्री चतुर्वेदी के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।