राज्यपाल श्रीमती पटेल ने किसानों और महिला समूह की महिलाओं से की मुलाकात – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने किसानों और महिला समूह की महिलाओं से की मुलाकात

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज दंतेवाड़ा हेलीपेड में जिले के जैविक खेती करने वाले किसानों से मुलाकात कर उनकी खेती-किसानी और जैविक उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शक्ति गारमेंट में कपड़ा सिलाई करने वाले महिला समूह की महिलाओं से उनके काम के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर जैविक खेती करने वाले भूमगादी   कृषक संगठन के किसान हीरानार निवासी श्री लुदरू नाग, बालूद के श्री शंभूनाथ सेठिया और मैलावाड़ा निवासी श्री संुदरलाल ने राज्यपाल श्रीमती पटेल को जैविक चावल भेंट किया। इन किसानों ने राज्यपाल को बताया कि उनके जैविक उत्पादों का गुजरात की राजधानी अहमदाबाद स्थित असल,कल्पवृक्ष और आर्य संस्कृति नामक प्रतिष्ठान से भी विक्रय किया जा रहा है। इस पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए राज्यपाल ने किसानों को बड़ौदा के प्रतिष्ठान में भी जैविक उत्पाद उपलब्ध कराने की सलाह दी। इस मौके पर शक्ति गारमेंट की श्रीमती खुशबू ठाकुर, श्रीमती मीना मौर्य और श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर ने स्वंय द्वारा तैयार टॉबेल और नेपकिन राज्यपाल श्रीमती पटेल को भेंट किए। इन महिलाओं ने राज्यपाल को बताया कि शक्ति गारमेंट में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के कपड़े तैयार किए जा रहे हैं। उनके समूह की प्रत्येक महिलायें हर महीने करीब 8 हजार रूपये की आय अर्जित कर रही हैं। इस अवसर पर कमिश्नर बस्तर संभाग श्री धनंजय देवांगन,पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री विवेकानंद सिन्हा, प्रभारी  कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश सोनकर और पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed