श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण अभियान के तहत भक्तों ने निकाली प्रभातफेरी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण अभियान के तहत भक्तों ने निकाली प्रभातफेरी

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का शंखनाद हो गया है। उसकी गूंज अब धमतरी में भी दिखाई और सुनाई दे रही है। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को शामिल करवाने उनसे सहयोग लेने जन जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। ताकि 31 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में होने वाले निधि समर्पण अभियान में सभी भारतीय शामिल हो सके। इसी कड़ी में गणेश चौक के राम भक्तों ने धूमधाम से प्रभातफेरी निकालकर नगर भ्रमण किया। भक्तों ने गाए श्री राम जय राम के भजनों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। शुक्रवार को सुबह 5 बजे रामभक्तों की टोली मराठा पारा, बांसपारा, साई मंदिर, कचहरी होते हुए शिव चौक पहुंची। शिव चौक में मोहल्ले वाले भी श्रीराम नाम की धुन पर मस्त होकर नाचने लगे। इसके बाद टोली बनिया पारा, मठ मंदिर, सदर बाजार होते हुए गणेश चौक पहुंची। अंत में सभी ने होली गीत गाकर प्रभातफेरी का समापन किया। इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के नगर संयोजक हरिवंश साहू प्रभातफेरी में शामिल होकर उनका हौसला बढ़ाया। उनके साथ दो वार्डों में भ्रमण किया। प्रभा फेरी में रवि कसार, राजू सोनकर , योगेश साहू, शिवाजी साहू, साकेत यादव , राजा नामदेव, विक्की सोनकर, अमन कसार, आर्यन सोनकर, कृष्णा सोनकर, दीपांशु , पियांशू सोनकर , अशोक महाराज, इंद्रकांत, संकल्प, अज्जू सोनकर, दुर्गेश साहू, सुरेश सारथी सहित अन्य उपस्थित थे।