प्रदेश में 19 जनवरी तक 80.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी,18.93 लाख किसानों ने बेचा धान – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश में 19 जनवरी तक 80.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी,18.93 लाख किसानों ने बेचा धान

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 19 जनवरी तक 80 लाख 37 हजार 473 मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। अब तक राज्य के 18 लाख 93 हजार 436 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है। राज्य के मिलरों को 27 लाख 34 हजार 188 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी किया गया है। मिलरों ने अब तक 24 लाख 40 हजार 154 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 19 जनवरी तक राज्य के बस्तर जिले में एक लाख 11 हजार 764 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बीजापुर जिले में 53 हजार 327, दंतेवाड़ा जिले में 12 हजार 553, कांकेर जिले में 2 लाख 50 हजार 864, कोण्डागांव जिले में एक लाख 18 हजार 692 , नारायणपुर जिले में 16 हजार 419, सुकमा जिले में 31 हजार 797 , बिलासपुर जिले में 4 लाख 14 हजार 879 , गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 61 हजार 124, जांजगीर-चांपा जिले में 7 लाख 49 हजार 610, कोरबा जिले में 1 लाख 8 हजार 18 , मुंगेली जिले में 3 लाख 31 हजार 827 मीट्रिक टन खरीदी की गई है। इसी तरह रायगढ़ जिले में 4 लाख 73 हजार 174 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 4 लाख 77 हजार 531, बेमेतरा जिले में 5 लाख 53 हजार 288, दुर्ग जिले में 3 लाख 65 हजार 557 , कवर्धा जिले में 3 लाख 75 हजार 702, राजनांदगांव जिले में 6 लाख 69 हजार 636, बलौदाबाजार जिले में 5 लाख 67 हजार 285 , धमतरी जिले में 3 लाख 88 हजार 966 , गरियाबंद जिले में 2 लाख 81 हजार 436, महासमुंद जिले में 5 लाख 87 हजार 749, रायपुर जिले में 4 लाख 46 हजार 75 , बलरामपुर जिले में 1 लाख 26 हजार 229 , जशपुर जिले में 93 हजार 926 , कोरिया जिले में 98 हजार 102, सरगुजा जिले में 1 लाख 25 हजार 115 और सूरजपुर जिले में 1 लाख 46 हजार 425 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।