![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
जिले में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को जमकर खरी-खोटी सुनाई। किरनापूर, परसवाड़ा और बोनकट्टा में शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। वे उन्हें सजावट की वस्तु मानते हैं। लेकिन, इतिहास गवाह है कि महाभारत काल में द्रोपदी का अपमान करने वाले का वंश तक का नाश हो गया था। मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आरएसएस पर की गई टिप्पणी पर कहा कि कमलनाथ तुम क्या ठीक करोगे, हम तुम्हारी ठीक करने वाली मानसिकता को ही ठीक कर देगे। दरअसल बुधवार को कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में कमलनाथ आरएसएस को ठीक कर देने की बात कह रहे थे।
साजिश हो रही: मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता वर्ग विशेष में घृणा फैलाने की साजिश कर रहे हैं। हमने कभी हिन्दू मुस्लिम में भेद नही किया। लेकिन कांग्रेस कमरो में बैठक कर समाज को बांटना चाहते हो। मुख्यमंत्री ने कहा की वो कहते है हम ठीक कर देगे। किसे ठीक कर दोगे, आज कहते है आर.एस.एस. पर प्रतिबंध लगाऐगे। कल कह देगे भाजपा पर प्रतिबंध लगाएंगे, परसों कह देगे की मंदिर जाने पर प्रतिबंध लगाएंगे। तुम किसको ठीक करोगे कमलनाथ संघ को ठीक करोगे, जनता को ठीक करोगे। हम तुम्हारी ठीक करने वाली मानसिकता को ठीक कर देगे।
महिलाओं का अपमान: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महिलाओं को सजावट की वस्तु कहते हैं। लेकिन भाजपा महिलाओं को गंगा, गीता सावत्री का रूप मानती है। उन्होंने कहा कि एक द्रोपदी का अपमान हुआ था तो करने वाले का वंश सहित विनाश हो गया था। एक तरफ भाजपा की सरकार है जो मां बहन और बेटियों के सशक्तीकरण का काम कर रही है और एक तरफ ये बेटियों का अपमान कर रहे है।
More Stories
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की उड़ी धज्जियां: पहली पत्नी के रहते पुरुष ने रचाई दूसरी शादी, अब बेटी को लेकर मां लगी न्याय की गुहार
मुहर्रम 2024: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी- आज और कल इन रूट्स से बचें |
पेट्रोल-डीजल की आग और पेड़ पर फांसी लगाने का प्रयासः पुलिस ने बचाई जान, जानिए क्या है मामला