मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक ऐसा बयान दिया है जिसपर विवाद खड़ा हो सकता है। गुना स्थित एक पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान न महिला सुरक्षा के बात करते हुए पन्नालाल ने कहा कि हमारे देस में चार बार महिलाओं की पूजा की जाती है। इसके बाद हम कैसे मान लें कि महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। रही आंकड़ों की बात तो आंकड़े तो कुछ भी बतात हैं।
इसी क्रम में शाक्य ने कहा कि हमें पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहना चाहिए। लड़कियों पर इसलिए अत्याचार होते हैं क्योंकि वह व्बॉयफ्रेंड बनाती हैं। अगर वह ब्यॉयफ्रेंड बनाना छोड़ देंगी तो लड़कियों पर अत्याचार होने बंद हो जाएंगे। शाक्य ने कहा कि ना तो लड़कियों को व्बॉयफ्रेंड बनाना चाहिए और ना ही लड़कों को गर्लफ्रेंड बनानी चाहिए।विधायक पन्ना लाल शाक्य इससे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। जब क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली जाकर शादी रचाई थी, तब भी उन्होंने विवादित बयान दिया था। मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में उस समय पन्नालाल शाक्य ने कहा था कि क्या भारत इतना अछूत है कि विराट और अनुष्का को इटली जाकर शादी करनी पड़ी।
Nationalism Always Empower People
More Stories
3 Best Platforms To Buy YouTube Subscribers For Channel Growth And Success | India News
हेमा समिति की रिपोर्ट के आधार पर 26 पुलिस मामले दर्ज किए गए: केरल सरकार ने अदालत से कहा
बाल संत अभिनव अरोड़ा: संत रामाचार्य ने अभिनव अरोड़ा को पहले बोला था, अब कहा ‘मूर्ख’, बाल संत बोले- अब नहीं ढूंढूंगा