महापौर एजाज ढेबर ने राजधानीवासियों को मकर संक्रांति पर्व की दी शुभकामनाएं – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

महापौर एजाज ढेबर ने राजधानीवासियों को मकर संक्रांति पर्व की दी शुभकामनाएं

महापौर एजाज ढेबर ने राजधानीवासियों को ऋतु परिवर्तन से संबंधित देश के सांस्कृतिक पर्व मकर संक्रांति पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सकारात्मकता सहित सुख समृद्धि स्वास्थ्य व शांति देने की प्रार्थना ऊर्जा शक्ति के प्रतीक देव भगवान  सूर्य नारायण से की है। महापौर ने नगर निगम की ओर से सभी राजधानीवासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में रायपुर शहर को देश का नंबर एक स्वच्छ शहर बनाने में सहभागिता देने का आग्रह किया है।

महापौर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति पर्व ऋतु परिवर्तन का अवसर होता है। देश का यह महान सांस्कृतिक पर्व पूरे देश के नागरिक मिलकर उत्साह के साथ मनाते हैं। यह पर्व अवसर जीवन में प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ अवसर प्रदान करता है। प्रत्येक नागरिक को जीवन में पूर्ण सदूपयोग करने का प्रण लेते हुए सकारात्मक सोच विकसित कर अपने नगर के विकास में आगे आकर भागीदार बनने का संकल्प अवश्य लेना चाहिए। साथ ही महापौर ने नागरिकों से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने, सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की है।

You may have missed