स्वामी विवेकानंद सुविचारों का समागम रहे हैं : महापौर विजय देवांगन – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

स्वामी विवेकानंद सुविचारों का समागम रहे हैं : महापौर विजय देवांगन

रत्नाबांधा कालेज मोड़ पास स्थित युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर महापौर विजय देवांगन,कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना,सभापति अनुराग मसीह एवं पार्षदगणों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सुविचारों का समागम रहे हैं। अपने विचार धारा से सबको प्रेरित किये हैं। स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनका संदेश व प्रवचन दुनिया के लाखों लोगों को प्रभावित किया। वह विद्ता और प्रेरणा के बड़े श्रोत हैं।कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा स्वामी विवेकानंद का शिकागो में दिया भाषण आज भी सबके बीच प्रसिद्ध है। सभापति अनुराग मसीह ने कहा स्वामी विवेकानंद अपने धार्मिक ज्ञान से किसी के भी दिल में जगह बनाने और अपने शक्तिशाली और तर्कयुक्त विचारों से किसी के भी सोचने का नजरियां बदलने की क्षमता रखते थे।