![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
जगदलपुर में जन सहयोग से दलपत सागर तालाब में जलकुंभी व तालाब सफाई अभियान शुरूजगदलपुर शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब में जलकुंभी एवं तालाब सफाई अभियान के नए चरण की शुरुआत शनिवार की हुई। जनसहयोग से यह अभियान चलेगा। पिछले साल भी तीन माह तक ऐसा ही अभियान चलाया गया था। शनिवार को अभियान के शुभारंभ मौके पर संसदीय सचिव और विधायक रेखचंद जैन, पद्मश्री धर्मपाल सैनी, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम के सभापति कविता साहू एवं कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारी-कर्मचारियों एवं शहर के आम नागरिकों ने श्रमदान कर अभियान में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि दलपत सागर हमारे शहर की ऐतिहासिक धरोहर है। यह अपनी विशिष्टताओं के कारण पूरे प्रदेश में विख्यात है। जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ नारा दिया गया है। आज हम ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान को प्रांरभ कर उसी दिशा में अग्रसर हो रहे हैं।
More Stories
रायपुर समाचार: रिश्वत लेने वाली महिला को नहीं मिली जमानत
सावन के महीनों में नहीं खानी चाहिए, जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक और धार्मिक कारण…
CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI समेत कई खूबसूरत पद इधर से उधर, देखें लिस्ट…