![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा 2020 के सफल संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कलेक्टर डा. एस. भारतीदासन ने कंट्रोल रूम में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 02712 413 233 है। परीक्षा 8 से 10 जनवरी तक तथा 16 से 17 जनवरी तक होगी। परीक्षा सुबह 9ः00 से 12ः00 बजे तक एवं दोपहर 2ः00 बजे से 5ः00 बजे तक दो पालियों में संचालित की जाएगी।
कलेक्टर ने उक्त परीक्षा के लिए पूनम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर को सहायक को ऑर्डिनेटर सुपरवाइजर तथा के. एस. पटले डीपीसी राजीव गांधी शिक्षा मिशन को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया है। परीक्षा केंद्र शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय बैरन बाजार रायपुर मे बनाया गया है।
More Stories
उच्चदाब स्टील उद्योगों को मिल रही 713 करोड़ की बड़ी छूट
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और विद्यार्थियों की संख्या का अनुपात राष्ट्रीय अनुपात से बेहतर
जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शामिल हैं 22 गिरफ्तारियां, लाखों गिरफ्तारियां और 7 जब्तियां