Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

वसुंधरा राजे ने राजस्थान को कर्ज में डुबोया: अशोक गहलोत

कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में राज्य पर कर्ज की लगातार बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, ‘काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है, बार-बार नहीं। जनता उनकी विदाई तय कर चुकी है।’ गहलोत ने मंगलवार को जयपुर में कहा कि राजे बार-बार कांग्रेस सरकार पर ऋणभार बढ़ाकर खजाना खाली छोड़ने का झूठा और बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि उन्होंने खुद राजस्थान को कर्ज में डुबो दिया है।