झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स के चुनाव के लिए नामांकन करने वाले 44 लोगों में से 23 ने स्वेच्छा से नामांकन वापस ले लिया है। ऐसे में कोरोना काल में चैंबर के 21 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इस टोली के पदाधिकारियों के लिए चुनाव 21 या 22 दिसंबर को होना है। इसमें प्रवीण जैन छाबड़ा का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष का चैंबर कार्यकाल भी केवल नौ महीने का होगा। दरअसल, झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स के वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल इसी वर्ष सितंबर में खत्म हो गया था।
मगर कोरोना संक्रमण की वजह से चैंबर का चुनाव समय पर नहीं कराया जा सका। वर्तमान चैंबर महासचिव धीरज तनेजा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने वर्तमान कार्यकारिणी को एक्सटेंशन दे दिया था। अब सरकार के ही आदेश से चुनाव हो रहा है। मगर यह कार्यकाल नौ महीने का ही होगा। अलगे वर्ष सितंबर में चैंबर के चुनाव फिर से करवाए जाएंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि चैंबर के कार्यकाल के कैलेंडर को सुचारू किया जा सके। नए कार्यकारिणी में एक्सटेंशन के तीन महीने भी जुटेंगे। उन्होंने बताया कि इस बारे में भी एक आदेश कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय से प्राप्त हुआ है।
More Stories
करंट की चपेट में आई बारातियों से भरी बस,तीन की मौत,5 करंट
हेमंत सोरेन पांच महीने बाद जेल से छूटे हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री से मिले झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने अपराध नियंत्रण के लिए गंभीर कदम उठाने का आग्रह किया