अमेरिका के अलास्का राज्य में फाइजर एवं बायोएनटेक की ओर से विकसित कोविड-19 का टीका लगाये जाने के बाद दो चिकित्साकर्मियों में गंभीर एलर्जी प्रतिक्रिया सामने आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।उसी अस्पताल के एक अन्य चिकित्साकर्मी को बुधवार को टीका लगाये जाने के 10 मिनट बाद उसकी आंखें सूज गयीं, चक्कर आने लगे तथा गले पर खरोंच जैसे निशान उभर कर सामने आये। स्वास्थ्यकर्मी हालांकि अस्पताल में भर्ती किये जाने के एक घंटे के भीतर स्वस्थ हो गया और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अमेरिका में कोरोना टीके के कारण एलर्जी होने का अब तक का यह पहला मामला है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 600 नौकरियों के लिए 25,000 लोग पहुंचे | इंडिया न्यूज़
मुहर्रम 2024: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी- आज और कल इन रूट्स से बचें |
भाजपा यूपी कार्यकारिणी बैठक: नड्डा ने कांग्रेस को ‘परजीवी’ करार दिया, सीएम योगी ने कहा, ‘हम जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते’ |