पीएम आवास योजना की जानकारी देने घर-घर जा रहे जेएनएसी कर्मी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पीएम आवास योजना की जानकारी देने घर-घर जा रहे जेएनएसी कर्मी

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने व उसके संबंध में विस्तृत जानकारी देने के लिए घर-घर में जा रहे हैं। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस तरह की सुविधा इसलिए प्रदान की जा रही है कि लोग बेवजह परेशान न हो।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बिरसानगर में बनने वाले किफायती आवास के बारे में जमशेदपुर में लाभुकों को जागरूक करने के लिए जमशेदपुर अक्षेस के सुपरवाइजर अपने – अपने क्षेत्र में  घर-घर जाकर आवास योजना की जानकारी दे रहे हैं। लोगों के बीच एक पंपलेट का वितरण किया जा रहा है। जिसमें पूरी जानकारी दी गयी है ताकि लोग परेशान न हों और इधर-उधर न भटकें। इसके अलावा लोगों को अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1801 202 929 पर संपर्क करने या जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में संपर्क करने के लिए जानकारी प्रदान की गई है।