रांची विश्‍वविद्यालय में समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत कोषांग की होगी स्थापना – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रांची विश्‍वविद्यालय में समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत कोषांग की होगी स्थापना

राज्य विश्वविद्यालय समस्याओं के समाधान के लिए एक शिकायत कोषांग का गठन करेगा। यहां विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों के समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इनकी सहूलियत के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर चर्चा 14 दिसंबर को होने वाली अभिषद की बैठक में होगी। प्रस्ताव को अभिषद सदस्य अटल पांडेय ने रखा है। बैठक में विभिन्न काॅलेजों के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं अन्य की सेवा एवं कार्यकाल विस्तार देने संबंधी निर्णय पर भी सहमति हो सकती है।

रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय के व्याख्याता डाॅ. शशि शेखर से प्राप्त आवेदन पर विचार किया जाएगा। जेपीएससी के द्वारा संत जेवियर्स कॉलेज रांची के 13 व्याख्याता (प्रवर-कोटि) के पद पर प्रोन्‍नति के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। डोरंडा महाविद्यालय रांची कैंपस में अवस्थित बैंक भवन को तोड़ने, डाॅ. बसंत कुमार साहु व्याख्याता मनोविज्ञान विभाग मांडर के सेवा सामंजन पर विचार, योगदा सत्संग कॉलेज के चार प्रयोगशाला सहायक को प्रयोग प्रदर्शक के पद पर पुनर्पदनामित करने संबंधी निर्णय को संपुष्ट तथा डाॅ. मीना सहाय भौतिक विज्ञान विभाग रांची महिला महाविद्यालय को 16 वर्षीय प्रोन्नत्ति देने के निर्णय पर विचार किया जाएगा।