झारखंड में अगले 4 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, 14-15 दिसंबर को बारिश; जानें अपने शहर का हाल – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

झारखंड में अगले 4 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, 14-15 दिसंबर को बारिश; जानें अपने शहर का हाल

रांची सहित आसपास के इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक आगामी 12 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच आसमान में बादल रह सकते हैं। 14 से 15 दिसंबर के बीच बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि के आसार हैं।

कल से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। गुरुवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम ‌63 फीसद तथा न्यूनतम 40 फीसद रिकॉर्ड किया जाए। विभाग की माने तो 16 दिसंबर से आसमान फिर एक बार साफ हो जाएगा।

मौसम विभाग के आंकड़ों की माने तो पिछले 10 साल में सबसे सर्द दिसंबर गत 2014 की रही। 29 दिसंबर 2014 को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।