![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) के लिए शुक्रवार को मतगणना चल रही है। जीएसएमसी की 150 सीटों पर 1,122 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार का निगम चुनाव इसलिए बेहद खास है क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार के केंद्रीय नेतृत्व ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकी है। वहीं शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा अभी 77 सीटों पर आगे है। इसके अलावा 34 सीटों पर टीआरएस और 17 सीटों पर एआईएमआईएम आगे है। वहीं, कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे है।
शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिल गया है। भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 34 सीटों पर टीआरएस और 17 सीटों पर एआईएमआईएम बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे है।
ताजा रुझानों के अनुसार 70 पर भाजपा और 32 सीटों पर टीआरस आगे है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को 30 और टीआरएस को 15 सीटों पर बढ़त। वहीं ओवैसी की एआईएमआईएम के खाते में एक भी सीट नहीं आई है।
More Stories
मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 600 नौकरियों के लिए 25,000 लोग पहुंचे | इंडिया न्यूज़
मुहर्रम 2024: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी- आज और कल इन रूट्स से बचें |
भाजपा यूपी कार्यकारिणी बैठक: नड्डा ने कांग्रेस को ‘परजीवी’ करार दिया, सीएम योगी ने कहा, ‘हम जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते’ |