महादेवघाट एनीकट के सौन्दर्यीकरण के लिए 20 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

महादेवघाट एनीकट के सौन्दर्यीकरण के लिए 20 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

राज्य शासन ने दुर्ग जिले के महादेवघाट एनीकट के परिक्षेत्र को विकसित तथा सुरक्षित किए जाने का कार्य एवं संस्पेंशन ब्रिज का निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ तीन लाख 41 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। परिक्षेत्र विकास के तहत किड्स प्ले ग्राउण्ड, फाउन्टेन एवं प्रकाश व्यवस्था युक्त गार्डन, पार्किंग, फूड जोन, स्ट्रीट लाईट एवं दोनों तरफ लेण्ड स्केपिंग युक्त एप्रोच रोड, नदी किनारे फेंसिंग, नदी के दोनों तटों को जोड़ने हेतु सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण एवं एनीकट के सौन्दर्यीकरण के लिए अन्य कार्य किए जाएंगे।