![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
ठंड का असर कम नहीं हो रहा है. धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा.
झारखंड की राजधानी रांची में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. कांके का न्यूनतम तापमान सोमवार को 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा. यह रविवार के तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है.
रांची के हिनू रोड स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि रांची का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा.
More Stories
झारखंड के खूंटी में संरक्षक कमांडर समेत दो गिरफ्तार
करंट की चपेट में आई बारातियों से भरी बस,तीन की मौत,5 करंट
हेमंत सोरेन पांच महीने बाद जेल से छूटे हेमंत सोरेन