मौसम ने बदली करवट, रांची से ज्‍यादा ठंड बोकारो में; जानें अपने शहर का हाल – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मौसम ने बदली करवट, रांची से ज्‍यादा ठंड बोकारो में; जानें अपने शहर का हाल

मौसम का मिजाज अचानक से बदलने लगा है। पिछले लगभग 15 दिनों से झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का ही था। मगर अचानक से बोकारो का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास आ गया है। दरअसल, मानसून की वापसी के बाद हवा का रूख बदल गया है। इसके बाद से हवा में नमी है। यही कारण है कि झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल गया है।

मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में अगले दो दिनों के अंदर कोहरा और धुंध दिखने लगेगा। ऐसा रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की वजह से होगा। वहीं बताया जा रहा है कि राज्य के 24 जिलों में एक अक्टूबर से 11 नवंबर तक 23 प्रतिशत डिफिशिएंट वर्षा रिकाॅर्ड की गई है। राज्य में सबसे कम गढ़वा में 74 और दुमका में 68 प्रतिशत तक बारिश हुई है। वहीं पलामू में इस मौसम में औसत से 112 प्रतिशत बारिश ज्यादा बारिश रिकाॅर्ड की गई है।