भारत में वीवो V20 SE की कीमत इसके लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है, क्योंकि इसे दो ऑनलाइन रिटेलर्स पर लिस्ट किया गया था। कीमत को क्रोमा और रिलायंस डिजिटल वेबसाइट पर देखा गया था। हालांकि, इस समय क्रोमा पर अब कोई कीमत नहीं दिखाई दे रही है जबकि रिलायंस डिजिटल पर अभी भी कीमत देखी जा सकती है।
वीवो V20 SE को पिछले महीने मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है, जहां इसे दो कलर ऑप्शन में उतारा गया था। अब कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।रिलायंस डिजिटल और क्रोमा वेबसाइटों पर लिस्टिंग के अनुसार, वीवो V20 SE के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के कीमत 20,990 रुपए हो सकती है। यह कीमत को अभी भी रिलायंस डिजिटल पर दिखाई दे रही है, इसे क्रोमा स्टोर से हटा दिया गया है। फोन को इसके ग्रेविटी ब्लैक कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि भारतीय बाजार में फोन कब होगा। सितंबर में जब वीवो V20 SE को मलेशिया में लॉन्च किया गया था, तब यह एक रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आया था और इसकी कीमत MYR 1,199 (लगभग 21,300 रुपए) थी। इसे ग्रेविटी ब्लैक और ऑक्सीजन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया था। फोन का ब्लू वैरिएंट भारतीय बाजार में भी अपनी जगह बना सकता है, हालांकि, अब तक, दोनों लिस्टिंग केवल ग्रेविटी ब्लैक वैरिएंट को दिखाती हैं।
More Stories
वनप्लस पैड 2 भारत में एआई टूलबॉक्स के साथ 45,000 रुपये से कम में स्टाइलो 2 और स्मार्ट कीबोर्ड के साथ लॉन्च हुआ; स्पेक्स, कीमत देखें | प्रौद्योगिकी समाचार
टेक शोडाउन: iQOO Z9 Lite 5G बनाम Redmi 13 5G: 15,000 रुपये से कम में कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट कैमरा देता है? | प्रौद्योगिकी समाचार
WhatsApp iOS और Android उपयोगकर्ताओं को कैप्शन के साथ फ़ोटो अग्रेषित करने की अनुमति देता है; इसका उपयोग करने के लिए इन चरणों का पालन करें | प्रौद्योगिकी समाचार