![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक और कवर्धा रियासत की राजमाता श्रीमती शशिप्रभा देवी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्रीमती शशिप्रभा देवी का शनिवार को निधन हो गया। वे दो बार अविभाजित मध्यप्रदेश में कवर्धा क्षेत्र से विधायक रहीं। मुख्यमंत्री ने श्रीमती शशिप्रभा देवी के शोकसंतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि विधायक के रूप में उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए उल्लेखनीय सेवा की। उन्होंने अनेक पहुंचविहीन गांवों में सड़क, बिजली और सिंचाई सुविधा के विस्तार के काम किए। वे वर्ष 1977 और वर्ष 1980 में कवर्धा क्षेत्र से विधायक रहीं।
More Stories
उच्चदाब स्टील उद्योगों को मिल रही 713 करोड़ की बड़ी छूट
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और विद्यार्थियों की संख्या का अनुपात राष्ट्रीय अनुपात से बेहतर
जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शामिल हैं 22 गिरफ्तारियां, लाखों गिरफ्तारियां और 7 जब्तियां