पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली (Rohan Jaitley) ने बुधवार को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया। इसके साथ ही उनका अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि उनको संघ के अधिकतर गुटों का समर्थन प्राप्त है। रोहन जेटली ने कहा, मैंने नामांकन भर दिया है क्योंकि किसी को तो काम करना है। क्रिकेट प्रशासन आसान नहीं है। जो चीजें डीडीसीए के लिए जरूरी है वो की जानी चाहिए। रोहन के खिलाफ सिर्फ एक इंसान-सुनील कुमार गोयल ने नामांकन भरा लेकिन उम्मीद है कि वह 10 अक्टूबर को अपना नाम वापस ले लेंगे। रोहन को डीडीसीए के बाकी समूहों से समर्थन मिला है लेकिन बाकी पदो के लिए कोई आम सहमति नहीं बनी है। डीडीसीए में छह पदों के लिए 17 से 20 अक्टूबर के बीच चुनाव होने हैं।इसमें अध्यक्ष, कोषाध्याक्ष और चार निदेशक हैं।। कोषाध्यक्ष के लिए 19 लोगों ने नामांकन भरा है, लेकिन एक या दो लोगों के अंत तक इस रेस में बने रहने की उम्मीद है बाकी के लोग अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सीके. खन्ना की पत्नी शशि खन्ना ने इस पद के लिए नामांकन भरा है और वह मजबूत दावेदार लग रही हैं। शशि ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं निश्चित तौर पर कोषाध्यक्ष पद के लिए लडूंगी। मैंने कागजों के दो सेट भरे हैं ताकि मैं सुरक्षित रह सकूं।
Nationalism Always Empower People
More Stories
अरशद नदीम भी हमारा बच्चा है: पेरिस ओलंपिक 2024 फाइनल के बाद नीरज चोपड़ा की मां ने जीता दिल – देखें | अन्य खेल समाचार
भारत बनाम स्पेन हॉकी कांस्य पदक मैच लाइव कैसे देखें: पेरिस ओलंपिक 2024 लाइव स्ट्रीमिंग विवरण | अन्य खेल समाचार
ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद डिहाइड्रेशन के कारण विनेश फोगट अस्पताल में भर्ती | अन्य खेल समाचार