![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
आईपीएल के 13वें सीजन का 19वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच आज दुबई में खेला जाएगा। पिछले मैच में सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 228 रन बनाने वाली दिल्ली के सामने विराट कोहली एंड ब्रिगेड की बड़ी चुनौती रहेगी। बेंगलुरु के पास सीजन में जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। जो टीम यह मैच जीतेगी, वह पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी।
बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है। पिछले 17 मैच की बात करें, तो दिल्ली सिर्फ 3 बार ही बेंगलुरु को हरा पाई है। उसमें से दिल्ली ने 2 मैच तो पिछले सीजन में ही जीते हैं।
आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली और बेंगलुरु ने 4 में से 3-3 मैच जीते हैं। दिल्ली ने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और बेंगलुरु ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।
सीजन में बेंगलुरु और दिल्ली दोनों ने 1-1 सुपर ओवर खेला और जीता है। दिल्ली ने किंग्स इलेवन पंजाब और बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराया था। दोनों ही सुपर ओवर दुबई में ही खेले गए थे।
More Stories
अरशद नदीम भी हमारा बच्चा है: पेरिस ओलंपिक 2024 फाइनल के बाद नीरज चोपड़ा की मां ने जीता दिल – देखें | अन्य खेल समाचार
भारत बनाम स्पेन हॉकी कांस्य पदक मैच लाइव कैसे देखें: पेरिस ओलंपिक 2024 लाइव स्ट्रीमिंग विवरण | अन्य खेल समाचार
ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद डिहाइड्रेशन के कारण विनेश फोगट अस्पताल में भर्ती | अन्य खेल समाचार