बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पंचायत के तुगलकी फरमान पर एक पति ने अपनी पत्नी को पेड़ से बाधकर उसकी बेल्टों व ड़डों से सरेआम पिटाई की। महिला पर आरोप था कि वह किसी युवक के साथ भाग गई थी। पंचायत ने उसे सजा सुनाई जिसके बाद उसके साथ ऐसी हैवानियत की गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। पीड़िता की तहरीर पर सात नामजद और एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बता दें कि महिला के पति, गांव के पूर्व प्रधान और उसके बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सात घंटे तक की पिटाई बता दें कि इस दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने इस हैवानियत का पूरा वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि घर के अंदर भी उसके साथ अश्लील हरकतें की गई। पीड़ित महिला को इस घटना के बारे में कहीं भी मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। बता दें कि महिला को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई थी। अब पीड़ित महिला की तहरीर पर सात नामजदों सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
क्या कहते है अधिकारी एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि घटना कई दिन पुराना है। कल वीडियो प्राप्त हुआ है, मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित महिला से सम्पर्क किया और उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूर्व प्रधान और उसके पति सहित 20 से 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि महिल के पति, पूर्व प्रधना और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही वीडियो में लोगो को चिन्हित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/husband-brutally-thrash-woman-who-eloped-with-lover-bulandshahr/articlecontent-pf129177-449415.html
Nationalism Always Empower People
More Stories
3 Best Platforms To Buy YouTube Subscribers For Channel Growth And Success | India News
हेमा समिति की रिपोर्ट के आधार पर 26 पुलिस मामले दर्ज किए गए: केरल सरकार ने अदालत से कहा
बाल संत अभिनव अरोड़ा: संत रामाचार्य ने अभिनव अरोड़ा को पहले बोला था, अब कहा ‘मूर्ख’, बाल संत बोले- अब नहीं ढूंढूंगा