28 सितम्बर से धान की खरीद के लिए सभी राज्यों को अनुमति दी है। केरल, पंजाब और हरियाणा में पहले से ही धान की खरीद की जा रही है। छत्तीसगढ़ में करीब 60 लाख टन धान खरीदेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने एनसीडीसी के लिए करीब 9 हजार करोेड़ रुपए मंजूर किए है। प्रदेश में एक दिसंबर से धान खरीदी शुरू होगी। खाद्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्र ने देश के सर्वाधिक धान उत्पादक तीन राज्यों छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना में एमएसपी के तहत खरीदी करने कहा है। ये तीनों ही राज्य देश की जरूरत का 75 फीसदी धान उत्पादन करते हैं। इनमें सर्वाधिक राशि 9 हजार करोड़ छत्तीसगढ़ के लिए मंजूर की गई है। छत्तीसगढ़ से करीब 60 लाख टन धान खरीदी का फैसला किया था। इससे राज्य सरकार की एक बड़ी समस्या दूर हो गई है। बीते सालों में केंद्रीय पूल में कम खरीदी किए जाने से राज्य के पास बड़ी मात्रा में धान रह जाता था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी होते रहे हैं। पिछले ही साल करीब 31 लाख टन धान राज्य के पास रह गया था। राज्य में इस साल करीब 19 लाख किसानों से धान की खरीदी की जानी है। यह खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होने जा रही है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
सावन के महीनों में नहीं खानी चाहिए, जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक और धार्मिक कारण…
CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI समेत कई खूबसूरत पद इधर से उधर, देखें लिस्ट…
CG CRIME NEWS: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार