बारिश की अनिश्चितता ने सब्जियों के भाव बढ़ा दिए हैं। सावन में धूप ने पौधों को सुखाया – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बारिश की अनिश्चितता ने सब्जियों के भाव बढ़ा दिए हैं। सावन में धूप ने पौधों को सुखाया

सावन में पानी बरसने की बजाए धूप खिलने से कई खेतों में पौधे सूख गए थे। एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से खेतों में जितने पौधे बचे थे, वह भी सड़ने लगे। इसके चलते बाजार में आवक कम हो गई। इसलिए महाराष्ट्र से यहां महंगी सब्जियां आ रही हैं। इधर आगरा से आ रहे आलू के भाव भी बढ़े हुए हैं। व्यापारियों के अनुसार उत्पादन कम हुआ इसलिए महंगा है। सब्जी के थोक विक्रेता संजय गुप्ता ने बताया बारिश से जिले में सब्जियों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। टमाटर व करेला नासिक से आ रहा है। थोक में ही महंगा है। 40 से 45 रुपए किलो तक मंडी में इसका भाव है। कुछ दिन पहले भिंडी पांच-सात रुपए किलो तक थी, अब 35 से 45 रुपए किलो बिक रही है। आलू आगरा से आ रहा है। थोक भाव ही 30 रुपए तक है। इसलिए मंडी में 35 रुपए किलो तक बिक रहा है।