17 साल बाद फिर टी20 चैंपियन बना भारत,रांची में रात भर हुआ जश्न – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

17 साल बाद फिर टी20 चैंपियन बना भारत,रांची में रात भर हुआ जश्न

न्यूजरूम टीम: टी20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 20 ओवर में 169 रन ही बना सकी। भारत ने 7 रन से मुकाबला जीता।

भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने एकदिवसीय विश्व कप जीता था।

दूसरी बार चैंपियन बना भारत

17वें ओवर में भारत ने मैच पलटा। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 151 रन बनाए थे। तब मिलर और क्लासेन क्रीज पर थे। अंतिम 24 गेंदों में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन चाहिए थे। इसके बाद 17वें ओवर में हार्दिक ने क्लासेन को आउट किया और मात्र चार रन दिए। 18वें ओवर में तेज गेंदबाज ने यानसेन को आउट किया और दो रन दिए। 19वें ओवर में अर्शदीप ने चार रन दिए। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली ही गेंद पर मिलर को आउट किया। दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे। तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन लिया। इसकी अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट किया। आखिरी गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से जीत हासिल की।

रांची में रात्रि भर जश्न

भारत की जीत पर रांची में फैन्स खुशी से झूम उठे और हाथों में तिरंगा लेकर जश्न मनाया। लोगों ने घरों, मोहल्लों और चौराहों पर बमबारी कर जीत की खुशी मनाई।