KKK 14 से आया Abhishek kumar का धांसू प्रोमो, Ayesha Khan के रिएक्शन ने लूटी महफिल – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

KKK 14 से आया Abhishek kumar का धांसू प्रोमो, Ayesha Khan के रिएक्शन ने लूटी महफिल

Bigg Boss 17 में नजर आ चुके अभिषेक कुमार अब रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में धमाल मचा रहे हैं। इसका पहला प्रोमो भी आउट हो चुका है जिसे देख आयशा खान ने कुछ ऐसा रिएक्ट किया है जो सभी का ध्यान खींच रही है। देखिए वीडियो…

 उडारियां एक्टर अभिषेक कुमार इस वक्त रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में तहलका मचा रहे हैं। उन्हें विवादित शो बिग बॉस 17 से लाइमलाइट मिली। उन्होंने सलमान खान के शो में अपने झगड़े, लव ट्रायंगल और दोस्ती के लिए खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

बिग बॉस 17 में फर्स्ट रनर-अप बनने के बाद अभिषेक कुमार का अगला टार्गेट रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 है जिसकी ट्रॉफी हासिल करने के लिए वह हर खतरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। रोमानिया में चल रही शूटिंग के बीच शो का पहला प्रोमो आउट हो चुका है। सभी खिलाड़ियों को प्रोमो के जरिए इंट्रोड्यूस किया जा रहा है।

अभिषेक कुमार के प्रोमो पर आयशा खान का रिएक्शन

कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी के बाद अभिषेक कुमार का भी खतरों के खिलाड़ी 14 से प्रोमो आउट हो गया है। अभिषेक को खतरों से खेलते देख को-कंटेस्टेंट रहीं आयशा खान खुशी से गदगद हो गई हैं। अभिनेत्री ने अभिषेक की हौसला अफजाई की है।

उन्होंने प्रोमो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है और लिखा है, “अभिषेक कुमार जीतने ही तो गये हैं? अपना बेस्ट दो और बाकी भगवान पर छोड़ दो।” इसके साथ उन्होंने हार्ट की इमोजी भी शेयर की है।

क्या अभिषेक और आयशा कर रहे डेट?

अभिषेक कुमार और आयशा खान बिग बॉस 17 में मिले थे। तभी से दोनों की गहरी दोस्ती हो गई। आयशा, मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड बनकर शो में आई थीं। बाद में जब उनका मुनव्वर से झगड़ा हुआ तो उनकी नजदीकियां अभिषेक से बढ़ने लगी थीं। 

यही नहीं, ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि आयशा और अभिषेक एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शो से बाहर अभिषेक को सपोर्ट करना हो या फिर उन्हें चीयर करना हो, दोनों की केमिस्ट्री देख लोग उनके डेटिंग के कयास लगा रहे थे। मगर दोनों हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताता है।