10 साल की उम्र में किया पहला खून, इस सीरियल किलर की कहानी सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

10 साल की उम्र में किया पहला खून, इस सीरियल किलर की कहानी सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

लगातार कई हत्याओं में दोषी पाए जाने के बाद मैरी बैल पर केस दर्ज हुआ और मुकदमा चला और ये माना गया कि वो सिर्फ अपनी खुशी के लिए खून करती है। जिसके बाद मैरी बैल को 12 साल की सजा हुई। मैरी बैल की मदर बेट्टी मैकक्रिकेट एक 16 साल की सेक्स वर्कर थी। वो अक्सर मेरी बैल को छोड़ कर घूमने निकल जाया करती थी।

आप क्राइम थ्रिलर और मर्डर से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखतें हैं तो ये खबर आपके लिए है। आपको बताते हैं, इंग्लैंड की रहने वाली मैरी बेल के बारे में, मैरी बेल ने 10 साल की उम्र में, चार साल की मार्टिन ब्राउन का गला घोंटकर हत्या कर दी थी और अपने परिवार को एक नोट लिखकर इसकी जानकारी दी।

इस मर्डर के दो महीने बाद मैरी बेल ने तीन साल की ब्रायन होवे को मार डाला। मैरी ने कई अन्य बच्चों का गला घोंटने का प्रयास किया और अपने नोट्स में हत्या जारी रखने की इच्छा व्यक्त की।

मैरी बैल को 12 साल की सजा

लगातार कई हत्याओं में दोषी पाए जाने के बाद मैरी बैल पर केस दर्ज हुआ और मुकदमा चला और ये माना गया कि वो सिर्फ अपनी खुशी के लिए खून करती है। जिसके बाद मैरी बैल को 12 साल की सजा हुई। मैरी बैल की मदर बेट्टी मैकक्रिकेट एक 16 साल की सेक्स वर्कर थी। वो अक्सर मेरी बैल को छोड़ कर घूमने निकल जाया करती थी। इस बीच मैरी बैल के साथ किस तरह का बर्ताव होता था ये कहा नहीं जा सकता।

क्यों बनी खूंखार?

उसकी मां ने ये  कोशिश कि थी कि कोई उसे कोई एडोप्ट कर ले। लेकिन बात नहीं बन सकी। बताया जाता है बचपन में ठीक से परवरिश न मिलने के कारण मैरी का व्यवहार ऐसा हुआ है। हत्या के मामले में  मैरी और नोर्मा को स्कूल के बाहर पकड़ा गया था, लेकिन तुरंत रिहा कर दिया गया। मार्टिन की हत्या के बारे में मैरी के दावों को शुरू में ध्यान आकर्षित करने वाला बताकर खारिज कर दिया गया था। लेकिन मैरी की तरफ से हत्या की घटनाएं बंद नहीं हो रही थीं।

इसके बाद मैरी के खतरनाक स्वभाव और बच्चों के प्रति उसके खतरे को देखते हुए, मैरी बेल को अनिश्चितकालीन कारावास की सजा सुनाई गई थी।