Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन घोटाले में पांच आरोपित गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला परिवहन घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। इन सभी पर जेल में बंद घोटाले के सूत्रधार सूर्यकांत तिवारी के लिए पैसे वसूलने का आरोप है। कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों के रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है। बता दें कि इस मामले में पूर्व में ईडी ने 11 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला परिवहन घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने मंगलवार को पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। इन सभी पर जेल में बंद घोटाले के सूत्रधार सूर्यकांत तिवारी के लिए पैसे वसूलने का आरोप है। कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों के रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है।

र्यकांत तिवारी सहित अन्य आरोपित बीते लगभग डेढ़ वर्ष से जेल में बंद

बता दें कि इस मामले में पूर्व में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 11 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया, बघेल के ही करीबी रहे सूर्यकांत तिवारी सहित अन्य आरोपित लगभग डेढ़ वर्ष से जेल में बंद हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया, निलंबित आइएएस रानू साहू और बघेल के करीबी रहे सूर्यकांत तिवारी सहित अन्य आरोपित बीते लगभग डेढ़ वर्ष से जेल में बंद हैं।

भाजपा सरकार ने इसकी जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी

ईडी का आरोप है कि कोयला परिवहन में आरोपित प्रति टन 25 रुपये की वसूली करते थे। इसके लिए उन्होंने संगठित तरीके से गिरोह बनाया था। आरोपितों पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली का आरोप है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने इसकी जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी है।