जबलपुर के शिवभक्त ने महाकाल को दिया अनोखा दान – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जबलपुर के शिवभक्त ने महाकाल को दिया अनोखा दान

ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल मंदिर हर दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते है। इनमें से कई बार बाबा को कुछ अनोखे दान दे जाते है। अब जबलपुर के एक भक्त ने महाकाल को लाखों के आम भेट में दी है। इनकी कीमत एक लाख 8 हजार रुपये बताई गई है। यह आम ऑस्ट्रेलिया की आर2 ई2 तथा जापान की मियाजाकी प्रजाति के हैंl

हर दिन विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए देश-विदेश के भक्तों से लेकर नेता, मंत्री और सेलिब्रिटी तक लाखों लोग दर्शन के लिए आते है। यहां आने वाले भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार दान भी देते है। इनमें से कुछ ऐसे भक्त भी आते है जो बाबा के इतने दीवाने होते है कि अनोखा दान दे जाते है।

अनोखे भक्त द्वारा अनोके उपहार देने की कड़ी में एक और भक्त के नाम जुड़ गया है जिसने महाकाल को दो आम अर्पित किए हैं। इनकी कीमत एक लाख 8 हजार रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी संकल्प परिहार ने भगवान महाकाल को ये आम अर्पित किए। यह आम ऑस्ट्रेलिया की आर 2, ई 2 तथा जापान की मियाजाकी प्रजाति के हैंl

महाकाल के नाम पर है फार्म हाउस

परिहार से मिली जानकारी के अनुसार वे भगवान महाकाल के अनन्‍य भक्‍त हैं। उन्‍होंने बताया कि उन्‍होंने महाकाल के आशीर्वाद से ही एक फार्म हाउस आरंभ किया है। दस एकड़ जमीन पर फैले इस फार्म हाउस का नाम महाकाल हाइब्रिड फॉर्म है। इस फार्म हाउस में आम के करीब डेढ़ हजार पेड़ हैं। यहां आम की एक दर्जन से अधिक किस्‍में हैं।

हर वर्ष अर्पित करते हैं महाकाल को आम

संकल्प परिहार के अनुसार वे हर वर्ष महाकाल मंदिर आकर भगवान को आम अर्पित करते हैं। अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत दो लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो बताई जाती है।