राजधानी के ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अजहा नमाज़ – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राजधानी के ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अजहा नमाज़

रांची: ईद उल अजहा के अवसर पर राजधानी के ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज अदा कर देश और राज्य की खुशहाली, समृद्धि और अमन-चैन के लिए अल्लाह पाक से दुआ की कामना की। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद अपने घरों में कुर्बानी दी गई। बक्सद के अवसर पर एक दूसरे से मिलने का शानदार दिन भर चलता रहा। उधर, बकद को देखते हुए

रांची पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क रही। रांची के तमाम स्थानों पर आज सुबह 5 बजे से ही पुलिस बल अपनी डयूटी संभाले हुए थे जो देर रात तक जारी रही। सुबह से मौसम का मिजाज साथ रहना। ईदगाहों में जल्द धूप में नमाज अदा की गई। रांची हरमू ईदगाह में मौलाना डॉक्टर असगर मिस्बाही ने नमाज़ पढ़ी तो डोरंडा ईदगाह में मौलाना सैयद शाह अलकमा शिबली ने नमाज़ पढ़ी। हवावारी मस्जिद शहर में काजी मुफ्ती कमर आलम कासमी ने नमाज़ पढ़ी तो मस्जिद जाफरिया में मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने नमाज़ पढ़ी।

*सोशल मीडिया पर विशेष नज़र*
सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर पुलिस के द्वारा रखी जा रही है। रांची पुलिस द्वारा एक दिन पहले ही यह संदेश जारी किया गया था कि अगर कोई भी सामाजिक सौहार्द को द्वेष करने की कोशिश करेगा तो उसे माफ नहीं किया जाएगा।

*दो हजार पुलिस जवान तैनात*
दो हजार जवान बक्सद को देखते हुए राजधानी के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ-साथ ड्रोन की टीम को भी तैनात किया गया है। सभी थाना बारा नमाज के वक्त अपने अपने इलाकों में भ्रमणशील रहे। बक्सर को लेकर राजधानी रांची में दो हजार पुलिस बल की तैनाती की गई है। खासतौर पर वैसे ही इलाका जहां बक्सर के समय पूर्व में सामाजिक सौहार्द बिगड़ा था। वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है।

*कर्बला चौक में बच्चों के लिए झूला लगा*
ईद और बक़रायद पर हर साल कर्बला चौक पर बच्चों के लिए झूला लगता है। यह साल भी लगा है। जहां बच्चे का उत्साह बढ़ता है। बड़ो से ईदी लेकर घूमना जाना और झूला पर बैठना बच्चों को बहुत पसंद है।