अंतरराष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट किलर EVM के खिलाफ खड़े, भाजपा नेता नकवी ने एलन मस्क को दिया करारा जवाब – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अंतरराष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट किलर EVM के खिलाफ खड़े, भाजपा नेता नकवी ने एलन मस्क को दिया करारा जवाब

एलन मस्क के बयान के बाद ईवीएम को लेकर भारतीय राजनीति में सियासी तूफान सा आ गया है। इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। अब भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एलन मस्क का नाम नहीं लिया लेकिन यह जरूर कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट किलर ईवीएम के खिलाफ खड़े हैं।

 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के बयान के बाद ईवीएम भारतीय राजनीति में एक बार भी चर्चा के केंद्र पर है। अब भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

ईद-उल-अजहा के मौके पर दरगाह पंजा शरीफ में नमाज अदा करने के बाद नकवी ने कहा कि हमें ईवीएम को न तो भगवान बनाना चाहिए और न ही दानव। ईवीएम कई अग्निपरीक्षाओं से गुजरी है और इसमें सफल रही है। पहले लोग इस पर राष्ट्रीय स्तर पर हमला करते थे और अब कुछ ‘अंतरराष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट किलर’ इसके खिलाफ खड़े हो गए हैं।

क्या कहा था एलन मस्क ने? 

एलन मस्क ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा था कि हम लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हटा देना चाहिए। ईवीएम का मनुष्य के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए हैक होने का जोखिम है।

हमारा देश दुनिया में अनोखा

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हमारा देश दुनिया में अनोखा देश है, जहां हर धर्म और आस्था के लोग रहते हैं। यहां दुनिया का हर त्योहार मनाया जाता है। हम एक-दूसरे के त्योहार मनाते हैं। इसे ही हम अनेकता में एकता और एक भारत श्रेष्ठ भारत कहते हैं।

राहुल गांधी फैला रहे झूठ और फरेब

ईवीएम पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ब्लैक बॉक्स की बात करने वाले राहुल गांधी अपने काले कारनामों को छिपाना चाहते हैं। यही वजह है कि वे अपने झूठ और फरेब को फैलाने की खातिर एक अधूरी कहानी का इस्तेमाल करना चाहते हैं। कर्नाटक में डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाने के काले कारनामों को छिपाने के लिए वे इस कहानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

हैक होने का कोई सवाल ही नहीं

चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम को अनलॉक करने के लिए कोई ओटीपी की जरूरत होती है। ईवीएम एक स्टैंड-अलोन मशीन है। वह कैलकुलेटर की तरह हैं। कोई नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं है, इसलिए इसके हैक होने का कोई सवाल ही नहीं है।