देखिए नेताजी की गुंडागर्दी: नगर पालिका अध्यक्ष महिला स्वास्थ्य कर्मी के घर पहुंची मारपीट, वीडियो वायरल – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

देखिए नेताजी की गुंडागर्दी: नगर पालिका अध्यक्ष महिला स्वास्थ्य कर्मी के घर पहुंची मारपीट, वीडियो वायरल

शुभम पवस, राजगढ़। महाराष्ट्र में एक बार फिर भाजपा नेता की गुंडागर्दी सामने आई है। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में राजगढ़ भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष महिला स्वास्थ्य कर्मी के घर मारपीट करने पहुंचे। घर में घुसकर महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट करने का नगर पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगा है। वीडियो में राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू महिला स्वास्थ्य कर्मी के घर के बाहर लाठी डंडे लेकर गली गलौज करते आ रहे हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मामले को लेकर डॉ. मोहन यादव की सरकार पर सवाल उठाया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा- राजगढ़ भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू गुंडागर्दी करते हुए सरेआम एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के घर लाठी डंडे लेकर मारपीट करने पहुंचे और महिला को धमकाया। जब महिला इस उत्पीड़न की शिकायत करने थाने जा रही थी तब भी भाजपा नेताओं ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों को रोककर धमकाया। मोहन यादव आप सरकार चला रहे हैं या संगठन। वहीं पीड़ित स्वास्थ्य कर्मी महिला मीनाक्षी कौरवों का आरोप जिला अस्पताल में घुसकर राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने घर में घुसकर मारपीट की, साथ ही साथ झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। मुझे 1 साल से ज़्यादा हो गया है।

LALLURAM.COM MP चैनल को WhatsApp पर फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m