बिग बॉस ओटीटी 3 नया प्रोमो: शो के नए प्रोमो में अनिल कपूर का सामना किया रिवील, गेम वही लेकिन रूल होगा नया … – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बिग बॉस ओटीटी 3 नया प्रोमो: शो के नए प्रोमो में अनिल कपूर का सामना किया रिवील, गेम वही लेकिन रूल होगा नया …

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है। शो में सलमान खान (Salman Khan) की जगह अनिल कपूर (Anil Kapoor) को होस्ट करते देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में इस शो से जुड़ा एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है।

अनिल कपूर करेंगे हॉट

सामने आए इस प्रोमो में अनिल कपूर (Anil Kapoor) का फेस रिवील किया गया है। अनिल शो को होस्ट करने के लिए पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। वो पढ़ते हैं- सब ने पूछा अब क्या ही बाकी है AK. मैंने पूछा क्या बाकी क्या है एके. भला, बुरा, खरा खोटा, पानी, आग, गंदी ताली, सब देखा, सब सुना, अब मेरी बारी। नियम नया, खेल वही, लड़ेंगे, भिड़ेंगे, टिकेंगे, पता नहीं थोड़ा तर्क थोड़ा जादू। बहुत हो गया झक्कास कुछ देंगे खास. इस बार का प्रोमो काफी अलग है. अनिल कपूर ने पानी में भी शूट किया। Read More – शादी करने जा रहे अब्दु रोजिक, वीडियो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी… जियो सिनेमा (Jio Cinema) ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा। एके के आने से, अब सब बदलेगा। इस खास सीजन के लिए तैयार हो जाइए. बिग बॉस ओटीटी 3 अनिल कपूर के साथ। जियो सिनेमा पर 21 जून से रात 9 बजे.

शो के कंटेस्टेंट कौन होंगे?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में शिवांगी जोशी, अहाना देओल, भव्या गांधी, शीजान खान, हर्षद चोपड़ा, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे, वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, सागर ठाकुर जैसे सितारे शामिल हैं के नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि, अभी तक कंटेस्टेंट्स के नाम कन्फर्म नहीं हुए हैं। Read More – जूही चावला ने दिया शाहरुख खान का हेल्थ अपडेट, कहा- आईपीएल के फाइनल मैच जरूर आएंगे वो…

हाल ही में शो के लिए नुपूर सेनन, अनुषा दांडेकर का नाम भी सामने आया था, हालांकि उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया। बता दें कि पिछले दो सीजन में एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और एल्विश यादव विनर बने थे। दिव्या पहले सीजन के विजेता थे और एल्विश दूसरे सीजन के।