रांची पहुंचे जदयू के दिग्गज मंत्री अशोक चौधरी, आज कार्यकर्ता मंथन शिविर के साथ कई मुद्दों पर होगी चर्चा – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

रांची पहुंचे जदयू के दिग्गज मंत्री अशोक चौधरी, आज कार्यकर्ता मंथन शिविर के साथ कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जदयू के प्रदेश प्रभारी सह बिहार के भवन निर्माण मंत्री डा. अशोक चौधरी शुक्रवार को शाम में सड़क मार्ग से रांची पहुंचे। वे शनिवार को सोलंकी चौक हटिया स्थित फ़ूड कोर्ट बैंक्वेट में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता मंथन शिविर में भाग लेंगे। इसमें मुख्य रूप से 21 जनवरी को रामगढ़ में प्रस्तावित नीतीश कुमार की जनसभा को सफल बनाने पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की जाएगी।

06 Jan 2024

रांची :  जदयू के प्रदेश प्रभारी सह बिहार के भवन निर्माण मंत्री डा. अशोक चौधरी शुक्रवार को शाम में सड़क मार्ग से रांची पहुंचे। वे शनिवार को सोलंकी चौक हटिया स्थित फ़ूड कोर्ट बैंक्वेट में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता मंथन शिविर में भाग लेंगे।

इसमें मुख्य रूप से 21 जनवरी को रामगढ़ में प्रस्तावित नीतीश कुमार की जनसभा को सफल बनाने पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की जाएगी। जदयू के प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं नगर अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता शिविर में सम्मिलित होंगे। यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और बेलहर विधायक मनोज यादव भी रांची आ चुके हैं।