राष्ट्रीय/ राज्य मार्गों पर निरंतर जारी है घुमन्तू पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राष्ट्रीय/ राज्य मार्गों पर निरंतर जारी है घुमन्तू पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य

अब तक 6407 घुमन्तू पशुओं में लगाया जा चुका है रेडियम बेल्ट
रायगढ़, 5 जनवरी 2024

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में पशुधन विकास विभाग द्वारा अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय/राज्य मार्गो पर पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप जिले में आज दिनांक तक कुल 6407 घुमन्तू पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाने कार्य पूर्ण हो चुका है।
संचालक पशु चिकित्सा सेवायें रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा किए गए कार्यवाही के परिणाम स्वरूप आमजनों का सड़कों पर आवागमन अधिक सुरक्षित हुआ है तथा यातायात थाना रायगढ़ में दर्ज रिपोर्ट अनुसार लगभग विगत तीन माह से पशुओं के कारण सड़क दुर्घटना नहीं होना बताया गया है। पशुधन विकास विभाग द्वारा अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाने कार्य सतत रूप से जारी है।