राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी

5 दिनों में 7 जिलों और 5 लोकसभा सीटों को करेंगे कवर

05 Jan 2024

रायपुर : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रोड मैप तय हो गया है। मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी 5 दिन प्रदेश में यात्रा करेंगे। इन 5 दिनों में वो 7 जिलों और 5 लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। इसमें वे हसदेव भी जाएंगे। यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से हो रही है। राहुल इस बार कुल 67 दिन यात्रा करेंगे। इस दौरान 110 जिले, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। इससे पहले उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी।
राहुल गांधी की यात्रा ओडिशा से होते हुए रायगढ़ में प्रवेश करेगी। रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, सूरजपुर और बलरामपुर ये वो 7 जिलें हैं जहां से यात्रा के गुजर सकती है। हालांकि अभी छत्तीसगढ़ के लिए फाइनल रोडमैप आना बाकी है। राहुल की यात्रा लोकसभा से ठीक पहले हो रही है। ऐसे में यात्रा का फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा लोकसभा की सीटों को कवर किया जाए। छत्तीसगढ़ की रायगढ़, जांजगीर, कोरबा और सरगुजा लोकसभा सीटों से यह यात्रा गुजर सकती है। वहीं देश भर में 100 लोकसभा सीटों पर राहुल यात्रा करने वाले हैं।