मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल जगदलपुर के दौरे पर – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल जगदलपुर के दौरे पर

संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

05 Jan 2024

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल शनिवार बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बद श्री साय पहली बार बस्तर के दौरे पर रवाना होने वाले हैं। इसके लिए जोरदार तैयारियां की जा रही है। जगदलपुर के भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नेताओं ने बैठक की है। जिसमें मुख्य्मंत्री के बस्तर प्रवास और कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चर्चा हुई है। पार्टी के नेताओं ने बताया कि यह सम्मेलन जगदलपुर में ही होगा। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांकेर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस सम्मेलन में जगदलपुर विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, नारायणपुर विधायक और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप समेत अन्य विधानसभा से भाजपा नेता शामिल होंगे। बस्तर संभाग की दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, केशकाल और अंतागढ़ इन आठ सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। जबकि, भानुप्रतापपुर, बस्तर, बीजापुर और कोंटा सीट पर कांग्रेस ने अपना वर्चस्व जारी रखा है।