कड़ाके की ठंड ने बरपाया कहर, सड़क और रेल यातायात तक प्रभावित, लोग घरों में दुबकने को मजबूर – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कड़ाके की ठंड ने बरपाया कहर, सड़क और रेल यातायात तक प्रभावित, लोग घरों में दुबकने को मजबूर

झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड की वजह से घरों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। कोहरे ने सड़क और रेल यातायात को प्रभावित किया है। सड़क पर गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही व दिन में ही हेडलाइट आन कर गुजरता देखा गया। मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस कहीं कहीं 7 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया।

01 Jan 2023

रांची : वर्ष के अंतिम दिन कोहरे व सर्द हवाओं के कारण मैकलुस्कीगंज में ठंड ने कहर बरपाया। पिछले चार दिनों से लगातार हो रहे कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। सुबह पांच बजे घने कोहरे ने मैकलुस्कीगंज को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है जो कि सुबह दस बजे तक छाया रहता है।

सड़क और रेल यातायात प्रभावित

कोहरे ने सड़क और रेल यातायात को प्रभावित किया है। सड़क पर गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही व दिन में ही हेडलाइट आन कर गुजरता देखा गया। वहीं, कोहरे का असर रेल यातायात को भी प्रभावित किया मालवाहक व यात्री ट्रेनें पटरियों पर रेंगती दिखाई दी। सर्द हवाओं के कारण मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया। मैकलुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस कहीं कहीं 7 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया।

ठंड ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

धूप निकलने के बाद लोगों को थोड़ा राहत जरूर मिली, लेकिन सूर्य में तपिश नहीं रहने से लोग दिन में भी गर्म कपड़े से लिपटे रहने को मजबूर रहे। कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड व कोहरे के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर लोगों को अलाव का सहारा भी लेते देखे गए।