कोहरे के कारण रेलवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 4 से 16 घंटे देरी से चल रही ट्रेन – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कोहरे के कारण रेलवे की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 4 से 16 घंटे देरी से चल रही ट्रेन

ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है और वे 4 से 16 घंटे लेट चल रही है।

30 Dec 2023

ग्वालियर : ठंड व कोहरे से जनजीवन ही नहीं ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई है। हालात यह है कि घने कोहरे के कारण ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक लग चुका है। इसके कारण ट्रेन 4 से 16 घंटे देरी से चल रही हैं। जिसके कारण यात्रियों की समस्याएं बढ़ गई है। समय पर आने वाली ट्रेनें अब लोगों को घंटों इंतजार करा रही है। हालात यह है कि आनलाइन राइट टाइम या कितनी देरी से ट्रेन पहुंचेगी यह देखकर जो लोग स्टेशन पहुंच रहे हैं। उन्हें भी इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रेन कोहरे के कारण देरी से चल रही ट्रेनों के आने पर कई गाड़ियों को आउटर पर खड़ा कर दिया जा रहा है।

शुक्रवार को दिल्ली से ग्वालियर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रिशेड्यूल कर दिया गया है। इसके चलते यह ट्रेन 16 घंटे 58 मिनट की देरी से शनिवार की सुबह दिल्ली से रवाना होगी। इसके कारण भोपाल से आने वाली वंदे भारत भी 14 घंटे 36 मिनट की देरी से आएगी।

शताब्दी पौने पांच घंटे देरी से चली

एक्सप्रेस गाड़ियां देरी से चल रही है, इसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली से भोपाल की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस कोहरे के कारण 4 घंटे 45 मिनट देरी से चली। भोपाल से आने वाली शताब्दी भी इतनी ही देरी से रात 12 बजे स्टेशन पर पहुंची।

रद्द करनी पड़ रही ट्रेन

कोहरे के कारण फेरे पूरे ना करने वाली ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है। मौसम के बदलते तेवर को देखते हुए रेल प्रशासन ने 31 जनवरी के मध्य कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त कर दिया तो कई का मार्ग परिवर्तन किया है। कोहरे को देखते हुए रेलवे ने अपने कर्मचारियों और ट्रेन चलाने वाले चालकों को सलाह जारी की है। इसमें यात्रा करते समय खाने का सामान व दवाइयां लेकर चलने को कहा गया है। चालकों से ट्रेन चलाने के दौरान संपर्क सही बनाए रखने के लिए भी कहा गया है। इसके लिए वाकी-टाकी की अतिरिक्त बैटरी भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।