आठ IAS अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, छह वर्तमान में झारखंड में पदस्थापित – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आठ IAS अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, छह वर्तमान में झारखंड में पदस्थापित

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की है। इनमें से 6 अधिकारी वर्तमान में झारखंड में पदस्थापित हैं जबकि 2 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। सभी आइएएम अधिकारियों के नाम के साथ अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सभी अधिकारियों को चयन ( सिलेक्शन ग्रेड ) में प्रोन्नति दी गई है।

29 Dec 2023

रांची : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान करते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इन सभी अधिकारियों को चयन (सिलेक्शन ग्रेड) में प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति पाने वाले 6 अधिकारी वर्तमान में झारखंड में पदस्थापित हैं, जबकि 2 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। आईए सभी अधिकारियों के नाम पर एक नजर डालते हैं।

प्रोन्नति पाने वाले अधिकारी

1. राहुल सिन्हा, उपायुक्त, रांची

2. ए डोडडे, उपायुक्त, दुमका

3. मंजूनाथ भजंत्री, उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम

4. राजेश्वरी बी. मनरेगा आयुक्त

5. नेलसम एयोन बागे, प्रबंध निदेशक, अनुसूचित जनजाति सहकारिता विकास निगम, झारखंड।

6. शशि प्रकाश झा, निदेशक, समाज कल्याण विभाग, झारखंड।

7. राय महिमापत रे, उप सचिव, आर्थिक कार्य विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली

8. प्रभात कुमार, उप सचिव, डायरेक्टर आफ़ सेंसस आपरेशन, झारखंड।