पूर्व मंत्री की शह पर हजारों की संख्या में समुदाय विशेष के लोगों ने सरकारी भूमि पर किया कब्जा -कैलाश चंद्रवंशी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पूर्व मंत्री की शह पर हजारों की संख्या में समुदाय विशेष के लोगों ने सरकारी भूमि पर किया कब्जा -कैलाश चंद्रवंशी

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में समुदाय विशेष के पांच नाम क्षेत्र के निवासी नहीं

29 Dec 2023

रायपुर : 3 अक्टूबर 2021 को कबीरधाम जिला मुख्यालय में समुदाय विशेष के लोगों ने हिंदूओं के साथ मारपीट की। क्षेत्र के विधायक एवं तत्कालीन मंत्री मोहम्मद अकबर के इशारे पर समुदाय विशेष के लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस प्रशासन द्वारा हिंदूओं पर लाठीचार्ज किया गया। क्षेत्रीय विधायक के दबाव में की गई कार्रवाई से जनमानस में आक्रोश फैला। तत्कालीन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा हजारों की संख्या में समुदाय विशेष के लोग पिछले चार पांच वर्षों से कबीरधाम जिले के ग्राम पोड़ी, बोडला, बचेड़ी, घुघरी एवं अन्य क्षेत्रों में श्मशान भूमि कब्रिस्तान एवं चिल्फी क्षेत्र में अवैध कब्जा कर रह रहे हैं। इनके द्वारा उक्त क्षेत्रों में आए दिन शांति भंग की जाती है स्थानीय लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा किया जाता है जिला मुख्यालय एवं अन्य क्षेत्रों में पांच वर्ष के अंदर ही इन लोगों के राशन कार्ड एवं आधार कार्ड भी बन चुके हैं। ये कहां के है इसके बारे में सरकारी क्षेत्र के लोगों को भी जानकारी नहीं है। उक्त आरोप कबीर धाम जिला भाजपा के उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर पर लगाया। पूर्व मंत्री पर आरोप लगाते हुए चंद्रवंशी ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के समय बिना निर्वाचन अधिकारी एवं बीएलओ के स्वीकृति के अंतिम पांच नाम समुदाय विशेष के जोड़े गये हैं जो कवर्धा जिले के निवासी नहीं है। बार बार थाने जाने के बावजूद भी रिपोर्ट लिखाये जाने पर कवर्धा पुलिस द्वारा समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। विधानसभा चुनाव में मोहम्मद अकबर की हार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि कवर्धा क्षेत्र के निवासी अवैध गतिविधियों को सहन नहीं करते । पत्रकारवार्ता में चंद्रवंशी के साथ पूर्व सरपंच एवं अन्य शामिल थे।