कलेक्टर की पहल पर दिव्यांग गनेशिया को तत्काल मिला व्हील चेयर – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कलेक्टर की पहल पर दिव्यांग गनेशिया को तत्काल मिला व्हील चेयर

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 दिसंबर 2023

कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया के संज्ञान में आने और उनके निर्देश पर 77 प्रतिशत अस्थि बाधित लगभग 22 वर्षीय कुमारी गनेशिया को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराया गया। पुरानी बस्ती पेंड्रा निवासी गनेशिया बचपन से ही पोलियो ग्रसित है, उसे चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी, यह जानकारी कलेक्टर के संज्ञान में आने पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। फलस्वरूप सहायक संचालक समाज कल्याण श्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए दिव्यांग गनेशिया के निवास का पता कर उनसे संपर्क किया और उन्हें विभागीय योजना के तहत कलेक्टर द्वारा व्हील चेयर प्रदान कराया गया। व्हीलचेयर पाकर गनेशिया की आँख खुशी से चमक उठी इसके लिए उन्होने ने कलेक्टर को तहे दिल से धन्यवाद दिया। चूंकि गनेशिया के पास दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं था इसलिए समाज कल्याण विभाग द्वारा गनेशिका को मेडिकल बोर्ड में उपस्थित कराकर उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनवाया गया। सहायक संचालक समाज कल्याण ने बताया कि गनेशिया को विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के तहत यूनिक आईडी कार्ड एवं पेंशन राशि 500 रुपए प्रतिमाह प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हे 10 किलो चावल भी मिल रहा है।