मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का रोड शो कार्यक्रम – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का रोड शो कार्यक्रम

रायपुर, 27 दिसम्बर 2023

राज्य के नए मुख्यमंत्री का पहली बार हुआ रायगढ़ जिला आगमन

रायगढ़ के कबीर चौक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियो ने जोश भरे नारो और पुष्प गुच्छ से किया अपने नए मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

कबीर से गांधी तक के आदर्शों को लेकर निकला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनसैलाब

कलाधानी नगरी रायगढ़ में कबीर चौक और गांधी चौक दो महत्वपूर्ण चौक-चौराहें हैं। कबीर चौक से मुख्यमंत्री का रोड शो निकला है और गांधी चौक तक जाएगा। इन दोनों के आदर्शों के बीच रायगढ़ की हजारों जनता के बीच जनसमूह गुजर रहा है। यह यात्रा कबीर चौक से आरंभ हुई है। उन्हें धान से तौलकर यात्रा की शुरूआत की गई है। उन्होंने परसों ही दो साल का बोनस दिया जिससे धान के कटोरे में हर्ष का माहौल है। यही नहीं 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और 3100 रुपए क्विंटल धान खरीदी की घोषणा से किसानों में काफी खुशी है। रायगढ़ की जनता ने इसलिए धान से ही उन्हें तौलने का निर्णय किया। रोड शो के लिए निकले मुख्यमंत्री के बगल से कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी भी हैं।

सड़क के दोनों ओर छतों में जनता अपने प्रिय नेता का अभिवादन कर रही है। फूलों से लोग स्वागत कर रहे हैं। दूर तक सड़क समर्थकों से अटी पडड़ी है। काफिला कहां से शुरू हुआ है और कहां पर खत्म हुआ है। इसका आकलन करना कठिन है। मुख्यमंत्री दोनों हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। लोग पुष्पवर्षा कर रहे हैं।

जनसैलाब उमड़ गया है। कबीर चौक से गांधी चौक तक पूरी सड़क खचाखच भरी है। सामाजिकजन भी बीच-बीच में मुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे हैं।

गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अभी रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का पुष्पमाला से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में चारों ओर नारे लग रहे हैं और पूरा रायगढ़ अभूतपूर्व उत्साह के माहौल में डूब गया है।