बच्चों को मध्यान्ह भोजन करवाने अब शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बच्चों को मध्यान्ह भोजन करवाने अब शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी

लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है.

27 Dec 2023

बिलासपुर : शासकीय प्राथमिक शाला दोमुहानी के छात्र उबलते खीर में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गया था। इस मामले को हाईकोर्ट ने संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर से जवाब मांग कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी हरकत में आए। मंगलवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन करवाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किया। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिये गए है कि स्कूलों में मध्यान्ह भोजन परोसने के पहले सभी छात्रों को मध्यान्ह भोजन एक जगह लाइन में खड़े करके भोजन परोसा जाता है, यह उचित नहीं है। इससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। क्योंकि इस दौरान बच्चे भगदड़ होने से गर्म भोजन के ऊपर गिर भी सकते हैं। स्कूलों के प्रधान पाठकों के स्पष्ट किया गया है कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों को एक जगह खड़े करके लाइन में भोजन नहीं दिया जाए। शाला में बच्चों को शांति पूर्वक पंक्तिबद्ध बैठाकर रसोईया के द्वारा भोजन परोसा जाए। मध्यान्ह भोजन के दौरान प्रतिदिन एक शिक्षक की ड्यूटी लगाए जाए। ऐसे में अब शिक्षक की देखरेख में बच्चों को भोजन परोसा जाएगा। साथ ही स्वाद पंजी में भोजन की गुणवत्ता अनिवार्य रूप से दर्ज करने के लिए कहा गया। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के मेन्यू के अनुसार गुणवत्ता युक्त भोजन दिये जाएंगे। सभी स्कूलों के प्रधान पाठकों को आदेश के तत्काल लागू करने के लिए कहा गया है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

शाला में बच्चों को शांति पूर्वक पंक्तिबद्ध बैठाकर रसोईया के द्वारा भोजन परोसा जाए। मध्यान्ह भोजन के दौरान प्रतिदिन एक शिक्षक की ड्यूटी लगाए जाए। ऐसे में अब शिक्षक की देखरेख में बच्चों को भोजन परोसा जाएगा। साथ ही स्वाद पंजी में भोजन की गुणवत्ता अनिवार्य रूप से दर्ज करने के लिए कहा गया। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के मेन्यू के अनुसार गुणवत्ता युक्त भोजन दिये जाएंगे। सभी स्कूलों के प्रधान पाठकों को आदेश के तत्काल लागू करने के लिए कहा गया है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।