हजारीबाग जा रही स्कॉर्पियो हादसे का हुई शिकार, युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हजारीबाग जा रही स्कॉर्पियो हादसे का हुई शिकार, युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

वाहन चलाते समय हमेशा ही सतर्क रहने की सलाह दी जाती है लेकिन सर्दियों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। सोमवार की देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक हजारीबाग जिले के बकसपुरा गांव का निवासी था।

26 Dec 2023

मयूरहंड़ (चतरा) : इटखोरी मुख्य पथ पर स्थित करमा दनदाहा घाटी के समीप सोमवार की देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरो ने बड़ी मशक्कत से सभी घायलों को वाहन से निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घाेषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल तीनों युवक को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के बकसपुरा गांव निवासी मो. मुमताज अंसारी (30) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में बकसरपुरा गांव निवासी मो तैयब अंसारी, जमीन अंसारी व एक अन्य का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार उक्त सभी वाहन पर सवार होकर इटखोरी से हजारीबाग की तरफ जा रहे थे।

दनदाहा घाटी के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित ट्रेंच में जा घुसी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही इटखोरी थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।