चक्रधरपुर में मिले शव की जांच में जुटी पुलिस – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

चक्रधरपुर में मिले शव की जांच में जुटी पुलिस

चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पदमपुर गांव के खेत में मिले महिला के शव को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है। हालांकि असल खुलासा तो पुलिस ही करेगी। आसपास गांव के सैकड़ो ग्रामीण शव की पहचान करने के लिए पहुंचे लेकिन किसी ग्रामीण ने पहचान नहीं की।

26 Dec 2023

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पदमपुर गांव के ऊपर टोला के खेत में एक अज्ञात महिला की शव मिला है। जिस तरह महिला का शव खेत में पड़ा हैं, उससे आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है।उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

महिला की उम्र 45 वर्ष

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पदमपुर गांव के ऊपर टोला के खेत में एक 45 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव खेत में पड़ा मिला है। मंगलवार सुबह शव मिलने की खबर आग की तरह गांव में फैल गई। आसपास गांव के सैकड़ो ग्रामीण शव की पहचान करने के लिए पहुंचे, लेकिन किसी ग्रामीण ने पहचान नहीं की।

जांच-पड़ताल कर रही पुलिस

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी। सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना के पुलिस घटना स्थल पहुंचकर महिला की शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद महिला की पहचान करने और आगे की कार्रवाई में जुट गई।जिस तरह खेत में शव पड़ा हुआ है उससे जितनी मुंह उतनी बातें हों रहीं हैं। लोगों का कहना है कि किसी ने बहला फुसला कर ले जाकर ले जाकर पहले दुष्कर्म किया होगा उसके बाद उसकी पहचान हो गई तो उसकी हत्या कर दी। बरहाल पुलिस मामले की एक-एक बिंदु को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।